छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ में 208 और नक्सलियों ने हथियार डाले हैं। इसके साथ ही, राज्य में पिछले तीन दिन में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की संख्या 405 पहुंच गई है। गुरुवार को छत्तीसगढ़ में 170 और बुधवार को 27 नक्सलियों ने सरेंडर किया था। छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को माओवादी गढ़ माने जाने वाले माड़ क्षेत्र के 208 नक्सलियों ने जगदलपुर, बस्तर जिले के रिजर्व पुलिस लाइन्स में आयोजित एक कार्यक्रम में आत्मसमर्पण किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा वर्चुअली शामिल हुए। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में कई ऐसे हैं, जो सालों से घने जंगलों में सक्रिय...