त्रिपुरा के 21 शहरी निकाय चुनावों के लिए कुल 879 उम्मीदवारों का नामांकन दाखिल
त्रिपुरा के शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में इस बार कड़ा मुकाबला है जिनमें कुल 879 उम्मीदवार मैदान में हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 345 उम्मीदवारों के साथ सबसे आगे है, जबकि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के 263 और कांग्रेस के 221 उम्मीदवार मैदान में हैं। टिपरा मोथा के 15 उम्मीदवार हैं और बाकी 35 उम्मीदवार अन्य दलों से हैं। राज्य चुनाव आयोग के अनुसार 345 वार्डों वाले 21 शहरी स्थानीय निकायों के लिए कुल 1,109 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं। 51 वार्डों वाले अगरतला नगर निगम (एएमसी) में कुल 164 उम्मीदवार हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों से 51-51, माकपा से 44...