अहाना कुमरा ने माता-पिता के दिन को बनाया खास
अभिनेत्री अहाना कुमरा हाल ही में परिवार के साथ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का लाइव मैच देखने स्टेडियम पहुंचीं, जहां उन्होंने खास अंदाज में डबल सेलिब्रेशन किया। बुधवार को अभिनेत्री ने आईपीएल मैच की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में अभिनेत्री परिवार संग फुर्सत के पल बिताती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए अहाना ने बताया कि यह मौका उनके पिता के 75वें जन्मदिन और माता-पिता की शादी की सालगिरह का था। इस खास अवसर को यादगार बनाने के लिए वे जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पहुंचीं। अहाना ने...