आप का अलायंस कांग्रेस के लिए खतरा
आम आदमी पार्टी की राजनीति का एक हिस्सा अपने चुनाव जीतने का तो है लेकिन साथ ही दूसरा हिस्सा कांग्रेस को कमजोर करते जाने का भी है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गोवा और गुजरात में कांग्रेस का बड़ा नुकसान किया था। गुजरात में आप को 13 फीसदी के करीब वोट मिले थे, जिसकी वजह से कांग्रेस सिर्फ 17 सीटों पर सिमट गई थी। आप के पांच विधायक जीते थे। पहली बार हुआ कि गुजरात में कांग्रेस मुख्य विपक्षी पार्टी भी नहीं बन पाई। इसी तरह गोवा में आम आदमी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस ने मिल कर कांग्रेस...