AAP MLA

  • दिल्ली विधानसभा में प्रदर्शन कर रहे आप के आठ विधायकों को बाहर निकाला गया

    दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) के आठ विधायकों को सदन से बाहर करवा दिया। ये विधायक नारेबाजी कर रहे थे और खाद्य मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा के इस्तीफे की मांग को लेकर सदन की कार्यवाही बाधित कर रहे थे। सत्र की शुरुआत से ही आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली सरकार के कार्यकाल में कथित चावल घोटाले का आरोप लगाते हुए मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। सिरसा ने इन आरोपों से इनकार किया है। सदन से बाहर किए गए विधायकों में संजीव झा, जरनैल सिंह, कुलदीप कुमार, सोम दत्त,...

  • आप विधायकों ने प्रदूषण का मुद्दा उठाया

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति में एक दो दिन के लिए थोड़ी कमी आई लेकिन अक्टूबर के बाद से हवा लगातार खराब बनी हुई है। आम आदमी पार्टी के विधायकों ने हवा की गुणवत्ता खराब होने का मुद्दा दिल्ली विधानसभा में उठाया। विधानसभा के शीतकालीन सत्र में आप विधायकों ने जोर शोर से यह मुद्दा उठाया, जिसके बाद चार विधायकों को तीन दिन के लिए निलंबित कर दिया गया। इससे पहले सोमवार को विधानसभा का शीतकालीन सत्र उप राज्यपाल वीके सक्सेना के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। उप राज्यपाल ने अपने भाषण में दिल्ली सरकार की...

  • जमानत के तुरंत बाद फिर गिरफ्तार हुए आप विधायक

    नई दिल्ली। गैंगेस्टरों के साथ संबंध रखने और वसूली करने के आरोप में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान को जमानत मिलते ही दिल्ली पुलिस ने बुधवार को फिर गिरफ्तार कर लिया। उन्हें मकोका मामले में गिरफ्तार किया गया है। उत्तम नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक बाल्यान को राउज एवेन्यू कोर्ट से दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के ऑफिस ले जाया गया है। इससे पहले बुधवार को ही उन्हें जबरन वसूली मामले में जमानत मिली थी। गौरतलब है कि 30 नवंबर को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने नरेश बाल्यान को 2023 के जबरन वसूली मामले में गिरफ्तार...