असम में कौन ज्यादा परेशान?
असम का विधानसभा चुनाव बहुत दिलचस्प होने जा रहा है। वैसे भाजपा के समर्थकों का दावा है कि इस बार पहले से ज्यादा सीटें मिलेंगी और पहली बार ऐसा होगा कि भाजपा अकेले दम पर बहुमत हासिल करेगी यानी अकेले 64 सीटें हासिल करेगी। ध्यान रहे भाजपा 89 सीटों पर लड़ रही है। अगर 89 पर लड़ कर 64 सीट हासिल करने का लक्ष्य है इसका मतलब है कि भाजपा लैंडस्लाइड जीत की उम्मीद कर रही है। दूसरी ओर कांग्रेस 101 सीटों पर लड़ रही है। 10 साल के बाद उसे भी अपनी जीत का भरोसा जगा है। एक तरफ...