अक्षय ओबेरॉय ने पूरी की ‘आश्रम 4’ की शूटिंग
अभिनेता अक्षय ओबेरॉय ने निर्देशक प्रकाश झा की चर्चित वेब सीरीज 'आश्रम' के चौथे सीजन 'आश्रम 4' की शूटिंग पूरी कर ली है। बॉबी देओल अभिनीत इस सीरीज में अक्षय अहम भूमिका निभा रहे हैं। अभिनेता ने शूटिंग पूरी होने पर अपने अनुभव साझा करते हुए प्रकाश झा के निर्देशन की जमकर सराहना की। अक्षय ने कहा आश्रम 4 की शूटिंग पूरी करना मेरे लिए बेहद खास अनुभव है। यह शानदार सफर रहा और मैं सेट से कई खूबसूरत यादें लेकर जा रहा हूं। हर दिन एक अभिनेता के तौर पर कुछ नया सीखने और अपनी प्रतिभा को तलाशने का...