पश्चिम एशिया में विदेशी सेना की जरूरत नहीं : अराघची
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने मंगलवार को कहा कि ईरान ने सऊदी अरब और अन्य क्षेत्रीय देशों से बातचीत जारी रखी है, क्योंकि वह विदेशी सैन्य हस्तक्षेप के बिना पश्चिमी एशिया के देशों के नेतृत्व वाले एक नए क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचे की वकालत कर रहा है। श्री अराघची ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के देशों के प्रति हमारी कोई दुश्मनी नहीं है। उन्होंने कहा हम कतर और ओमान द्वारा निभाई गई सकारात्मक भूमिका की सराहना करते हैं और सऊदी अरब से अपनी बातचीत जारी रखते हैं। श्री अराघची ने बताया कि ईरान का...