क्या दिपके राजनीतिक पार्टी बनाएंगे?
अभिजीत दिपके और उनके नजदीकी लोग जैसे आशुतोष रांका और सौरव दास दावा कर रहे हैं कि अभी राजनीतिक पार्टी बनाने का कोई इरादा नहीं है और न चुनाव लड़ना है। लेकिन असल में दिपके और उनकी टीम राजनीतिक दल बनाएंगे। ध्यान रहे भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के समय इंडिया अगेंस्ट करप्शन के लोग खास कर अरविंद केजरीवाल और उनके साथ दावा करते थे कि उनका कोई राजनीतिक मकसद नहीं है और वे चुनाव नहीं लड़ेंगे। लेकिन 2011 का आंदोलन समाप्त होने के एक साल के अंदर उन्होंने पार्टी बना ली थी और 2013 के दिसंबर में हुआ दिल्ली विधानसभा का...