टी20 विश्व कप से बाहर हुए एडम मिल्ने
टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को तगड़ा झटका लगा है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने इंजरी की वजह से विश्व कप से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह न्यूजीलैंड क्रिकेट ने काइल जैमीसन को विश्व कप की टीम में शामिल किया है। एडम मिल्ने रविवार को साउथ अफ्रीका 20 लीग के दौरान गेंदबाजी करते हुए इंजर्ड हो गए थे। उनके बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है। इस चोट ने उनका विश्व कप खेलने का सपना चकनाचूर कर दिया है। न्यूजीलैंड के हेड कोच रॉब वाल्टर ने कहा हम सभी एडम के लिए दुखी...