टी20 फॉर्मेट की तैयारी में ज्यादा समय लगता है: एडम जांपा
टी20 विश्व कप 2026 से बाहर होने के बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम सवालों के घेरे में है। ऑस्ट्रेलियाई टीम पर टेस्ट क्रिकेट को ज्यादा प्राथमिकता देने के आरोप लग रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जांपा ने इन आरोपों का खंडन किया है। जांपा ने कहा, "यह बात पूरी तरह से गलत है कि ऑस्ट्रेलिया टेस्ट को ज्यादा महत्व देता है। टीम मैनेजमेंट और कोच टेस्ट की तुलना में छोटे फार्मेट पर अधिक समय देते हैं। दिग्गज स्पिनर ने कहा, "कोच और स्टाफ इस बात पर जितना समय लगाते हैं कि हम टी20 क्रिकेट कैसे खेलेंगे, शायद ही उतना समय टेस्ट...