तेलंगाना सरकार ने अडानी का दान लौटाया
हैदराबाद। अमेरिका की अदालत में गौतम अडानी के ऊपर घूसखोरी और फ्रॉड के आरोप लगने के बाद तेलंगाना सरकार ने अडानी समूह का दान लौटा दिया है। सरकार ने अडानी समूह के एक सौ करोड़ रुपए के दान का ऑफर ठुकरा दिया है। यह दान यंग इंडिया स्किल यूनिवर्सिटी के लिए दिया जा रहा था। सोमवार को मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसकी जानकारी दी। रेड्डी ने कहा- अडानी समूह के मौजूदा विवाद की वजह से फैसला किया गया है। डोनेशन लेने से राज्य सरकार और मेरी खुद की छवि को नुकसान पहुंच सकता है। सरकार की ओर...