महिलाओं के बिना कोई कहानी पूरी नहीं : अदिति राव हैदरी
अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने कहा है कि भारतीय सिनेमा में महिलाओं के लिए बेहतर और सशक्त किरदारों का दौर शुरू हो चुका है, लेकिन इस बदलाव को गति देने के लिए कलाकारों और फिल्मकारों को जागरूक और साहसिक फैसले लेने होंगे।अदिति का मानना है कि महिलाओं के बिना न जीवन संभव है और न ही कोई कहानी पूरी हो सकती है। अदिति ने कहा कि बदलाव अपने आप नहीं आता, बल्कि उसे स्वीकार करना और उसके लिए प्रयास करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कलाकारों को केवल तात्कालिक आर्थिक लाभ के बजाय लंबे समय तक प्रभाव छोड़ने वाली अच्छी...