आदित्य धर ने दिखाई ‘धुरंधर’ के संगीत की पर्दे के पीछे की झलक
स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' के सबसे बड़े धुरंधर साबित हुए हैं संगीतकार शाश्वत सचदेवा। उन्होंने न सिर्फ फिल्म के लिए शानदार गाने बनाए, बल्कि उन गानों को पूरी दुनिया तक पहुंचाने का काम भी किया। शाश्वत सचदेव ने आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म 'धुरंधर' और इसके सीक्वल 'धुरंधर 2' में हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म के लिए तेज रफ्तार वाले, सिंथ बीट्स पर आधारित पॉप और रैप स्टाइल के गाने तैयार किए। फिल्म की सफलता और गानों की जबरदस्त पॉपुलैरिटी को देखते हुए निर्देशक आदित्य धर ने इंस्टाग्राम के जरिए शाश्वत की जमकर तारीफ की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर गानों की तैयारी के...