Aditya Sahu

  • आदित्य साहू झारखंड भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष

    आदित्य साहू भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड प्रदेश इकाई के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। बुधवार को पार्टी के केंद्रीय चुनाव पदाधिकारी और केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने उनके निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की।   साहू ने मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में चुनाव पदाधिकारी जुएल ओराम के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया था। इस पद के लिए किसी अन्य उम्मीदवार के नामांकन नहीं करने के कारण उनका निर्वाचन निर्विरोध हुआ। आदित्य साहू इससे पहले झारखंड प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे और वर्तमान में झारखंड से राज्यसभा सांसद भी हैं। उनके निर्वाचन की घोषणा के...

  • राज्यसभा सांसद आदित्य साहू बने झारखंड प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष

    आदित्य साहू झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। पार्टी की ओर से इसकी आधिकारिक सूचना 3 अक्टूबर को जारी की गई है। रांची जिले के ओरमांझी प्रखंड के कुच्चू गांव निवासी आदित्य साहू झारखंड से राज्यसभा के सांसद भी हैं।   पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के हस्ताक्षर से जारी पत्र के अनुसार, उनकी नियुक्ति इस पद पर पूर्व से कार्यरत रहे रवींद्र कुमार राय के स्थान पर की गई है। रवींद्र राय को पिछले साल अक्टूबर में झारखंड विधानसभा चुनाव के ठीक पहले इस पद पर नियुक्त किया गया था। संभावना जताई जा रही...