‘डकैत’ की सफलता के लिए भद्रकाली मंदिर पहुंचे अदिवि शेष
अभिनेता अदिवि शेष जल्द ही मृणाल ठाकुर के साथ फिल्म डकैत में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी एक गुस्सैल अपराधी की है, जो प्रेमिका से मिले धोखे का बदला लेने की फिराक में है। यह फिल्म दर्शकों को इमोशनल और एक्शन से भरपूर अनुभव देने वाली है। बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद में अदिवि शेष ने हाल ही में वारंगल के प्रसिद्ध भद्रकाली मंदिर में जाकर भगवान का आशीर्वाद लिया। अदिवि ने इस मौके पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा हर फिल्म कैमरे के रोल होने से बहुत पहले शुरू हो जाती है। 'डकैत' मेरे लिए...