गुजरात सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार
गुजरात सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने तत्काल प्रभाव से एक आदेश जारी कर छह वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी हैं। यह निर्णय उन पदों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए लिया गया है, जहां संबंधित आईएएस अधिकारी हाल ही में सेवानिवृत्त हो चुके हैं। जारी आदेश के अनुसार, वर्तमान में गांधीनगर स्थित गुजरात स्टेट ट्राइबल डेवलपमेंट रेजिडेंशियल एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन सोसायटी (जीएसटीडीआरईआईएस) के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संजय के. मोदी को गुजरात ट्राइबल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन, गांधीनगर के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया...