सेंटकॉम प्रमुख ने होर्मुज जलडमरूमध्य में हमले रोकने का दिया प्रस्ताव
अमेरिकी केंद्रीय कमान (सेंटकॉम) के प्रमुख एडमिरल ब्रैड कूपर ने होर्मुज जलडमरूमध्य में बमबारी रोकने का प्रस्ताव दिया है क्योंकि यह अब अपनी प्रभावशीलता की सीमा तक पहुंच चुकी है। यह जानकारी 'एक्सियोस' ने सूत्रों के हवाले से दी। रिपोर्ट के अनुसार,श्री कूपर और अन्य सलाहकारों की सलाह ने शुक्रवार को ईरान पर बमबारी रोकने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले को प्रभावित किया। यह इस बात पर बल देता है कि राष्ट्रपति ट्रंप के सैन्य और असैन्य सलाहकारों ने यह मान लिया है कि हवाई शक्ति के इस्तेमाल समेत सैन्य कार्रवाई के ज़रिए लक्ष्य हासिल करने की क्षमता...