Afghanistan News

  • अफगानिस्तान में भूस्खलन से सात लोगों की मौत

    काबूल। पूर्वी अफगानिस्तान (Afghanistan) के पक्तिया प्रांत के एक गांव में भूस्खलन (Landslide) से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है। सरकारी समाचार एजेंसी बख्तार ने सोमवार को यह जानकारी दी। प्रांत के जनिखैल जिले के जकोरगोर गांव में रविवार रात आई प्राकृतिक आपदा (Natural Calamity) में एक घर बह गया। अफगानिस्तान के सुदूर इलाकों में आज भी ज्यादातर लोग मिट्टी के घरों में रहते हैं। इस कारण भारी बारिश (Heavy Rain), हिमपात और भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं के समय उन्हें नुकसान की आशंका बनी रहती है। यह भी पढ़ें: पटना में अपराध इकाई के कार्यालय पहुंची...

  • अफगानिस्तान में तूफान, बाढ़ से 50 लोगों की मौत

    काबुल। उत्तरी अफगानिस्तान के बगलान प्रांत में आए तूफान (Storm) और बाढ़ से कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (Disaster Management Authority) के प्रांतीय निदेशक हेदायतुल्ला हमदर्द ने कहा तूफान और बाढ़ ने गोजरगाह-ए-नूर, जेलगाह, नाहरीन, बगलान-ए-मरकज़ी और बरका जिलों के साथ-साथ पुल-ए-खुमरी की प्रांतीय राजधानी को प्रभावित किया। Afghanistan Storm तूफान और बाढ़ ने तखर, बदख्शां तथा समांगन समेत अन्य उत्तरी प्रांतों के अधिकांश हिस्सों को भी प्रभावित किया, जिससे लोग हताहत हुए और संपत्तियों को नुकसान पहुंचा। अफगानिस्तान में पिछले महीने से भारी बारिश (Heavy Rain) और बाढ़ आ रही है। इससे...

  • अफगानिस्तान सड़क दुर्घटना में पांच की मौत

    काबुल। अफगानिस्तान के काबुल-जलालाबाद राजमार्ग पर सुरुबी जिले में एक सड़क दुर्घटना (Road Accident) में पांच लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। दुर्घटना बुधवार रात को हुई। काबुल पुलिस के प्रवक्ता खालिद जादरान (Khaled Zadran) ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया कि यह दुर्घटना काबुल की राजधानी को पूर्वी प्रांतों से जोड़ने वाले राजमार्ग पर हुई, जब एक यात्री वाहन सड़क से उतर गया और पहाड़ से टकरा गया। Afghanistan Road Accident दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। घायलों का अब स्थानीय अस्पताल में इलाज...

  • अफगानिस्तान में सड़क दुर्घटना में सात की मौत

    काबुल। अफगानिस्तान के निमरोज प्रांत में एक वाहन के पलट जाने से सात लोगों की मौत (Death) हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। प्रांतीय यातायात पुलिस अधिकारी अबिदुल्ला मीरवाइज (Abidullah Mirwaiz) ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सड़क दुर्घटना शुक्रवार रात को प्रांतीय राजधानी जरांज में हुई। Afghanistan Road Accident इस घटना में चार पुरुष, दो महिला और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चे सहित तीन अन्य घायल हो गए। अफगानिस्तान (Afghanistan) में पिछले चार दिनों में यह दूसरी बड़ी सड़क दुर्घटना है। बुधवार को पूर्वी गजनी प्रांत...

  • उत्तरी अफगानिस्तान में हिमस्खलन से तीन लोगों की मौत

    Afghanistan Avalanche :- उत्तरी अफगानिस्तान में बदख्शां प्रांत के एक गांव में हिमस्खलन होने से तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। यह जानकारी सरकारी बख्तर समाचार एजेंसी ने सोमवार को दी। सरकार नियंत्रित मीडिया ने अधिक जानकारी दिए बिना कहा कि सप्ताहांत में शार-ए-बज़ारग जिले के सदूरवर्ती गांव में हिमस्खलन होने से तीन लोगों की मौत हो गई और अन्य एक व्यक्ति घायल हो गया। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल सहित युद्धग्रस्त कई हिस्सों में गत गुरुवार से भारी हिमपात और बारिश हो रही है, जिसके कारण कुछ क्षेत्रों में सड़कें बंद हो गई...