अफ्रीकी संघ के शांति सैनिकों ने सोमाली सेना को पांच सैन्य अड्डे सौंपे
सोमालिया में अफ्रीकी संघ समर्थन एवं स्थिरीकरण मिशन (ऑसम) के शांति सैनिकों ने रविवार देर रात बरावे उपक्षेत्र में स्थित पांच अग्रिम सैन्य अड्डे सोमाली राष्ट्रीय सशस्त्र बलों को सौंप दिए। ऑसम ने कहा कि यह हस्तांतरण सोमालिया में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी स्थानीय बलों को सौंपने की प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। सौंपे गए पांच अड्डों में बरावे एम्ब्रेसो, बरावे नोल, किसमायो रोड, सीपोर्ट और रनवे शामिल हैं। मिशन के अनुसार, ये सभी अड्डे पूरी तरह से संचालन की स्थिति में हैं। मिशन के क्षेत्रीय कमांडरों ने सोमाली सशस्त्र बलों से पिछले वर्षों में हासिल की गई सुरक्षा...