Agniveer

  • अग्निवीरों को मिलेगा दोबारा सेना में सेवा का मौका

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि अग्निवीरों को दोबारा देश की सेवा करने का अवसर देने के लिए 'सेकंड टूर ऑफ ड्यूटी' को मंजूरी दी गयी है। उन्होंने इसे अग्निवीरों के लिए दिवाली का बड़ा तोहफा बताया। इस व्यवस्था के तहत दो साल की सेवा अवधि पूरी होने के बाद सभी अग्निवीरों को नियमित सैनिक के रूप में भर्ती होने का अवसर मिलेगा , हालांकि इसके लिए उनकी इच्छा और निर्धारित चयन मानदंडों को पूरा करना जरूरी होगा। श्री सिंह ने शनिवार को दिवाली की पूर्व संध्या पर पश्चिम बंगाल के बागडोगरा एयर फोर्स स्टेशन में भारतीय वायुसेना...

  • वही कामचलाऊ नजरिया है

    नई घोषणा से अग्निवीरों के मन से अपने करियर को लेकर अनिश्चिय का भाव खत्म नहीं होगा। आगे भी उन्हें सेना में बनाए रखने की संभावना खोली गई है, लेकिन उनकी सेवा शर्तें आखिर क्या होंगी? अग्निवीरों के लिए यह जरूर अच्छी खबर होगी कि भारतीय सेना में उनकी नौकरी कम-से-कम दो साल और बरकरार रह सकेगी, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा के नजरिए इस तरह कामचलाऊ सेवा विस्तार देना कतई वाजिब नजरिया नहीं समझा जाएगा। मुख्य बात यह है कि अग्निवीरों के मन से अपने करियर को लेकर अनिश्चिय का भाव इससे खत्म नहीं होगा। कहा गया है कि दो साल...

  • सरकार ने अग्निवीरों को दो साल का सेवा विस्तार देने की घोषणा की

    सरकार ने बुधवार को ‘अग्निवीरों’ को दो साल का सेवा विस्तार देने की घोषणा की। यह फैसला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब करीब 18,000 अग्निवीरों को कुछ सप्ताह बाद सशस्त्र बलों से सेवामुक्त होना था। प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल एन एस राजा सुब्रमणि ने कहा कि सभी अग्निवीरों को सशस्त्र बलों में अपनी सेवा जारी रखने का अवसर दिया जाएगा। Also Read : उपग्रहों का शोर दूरबीनों और जीपीएस के कामकाज को कर रहा बाधित सीडीएस ने कहा कि यह अवसर उनके प्रदर्शन और...

  • अग्निवीर पर बदल सकती है नीति

    केंद्र सरकार ने सशस्त्र बलों में चार साल की शॉर्ट सर्विस के लिए अग्निवीर योजना शुरू की है। इसका पहला बैच जल्दी ही रिटायर होने वाला है। पहले बैच के चार साल पूरे होने वाले हैं। इसके लिए बनाई गई नीति के मुताबिक अग्निवीरों में से 25 फीसदी को सेना में एडजस्ट किया जाएगा और बाकी लोग रिटायर हो जाएंगे। हालांकि रिटायर होने वालों के लिए अलग अलग राज्यों ने योजना घोषित की है और अर्धसैनिक बलों में भी उनको प्राथमिकता देने की बात कही गई है। लेकिन अब कहा जा रहा है कि सरकार इनकी सेवा शर्तों में बदलाव...