अहिंदा कन्वेंशन कौन करा रहा है?
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आसानी से हथियार डालने वाले नहीं हैं। जनवरी के पहले हफ्ते में दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान से उनकी मुलाकात होने वाली है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी उनसे मिलेंगे और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से भी मिलेंगे। यानी कर्नाटक में चल रहे सत्ता संघर्ष का पटाक्षेप करने के लिए बैठक होगी। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से इस बात की चर्चा चल रही है कि सिद्धारमैया जिस दिन सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री रहने का देवराज अर्स का रिकॉर्ड तोड़ देंगे उस दिन के बाद उनको मुख्यमंत्री पद से हटने में समस्या नहीं...