AI Training

  • शिक्षकों को एआई का प्रशिक्षण देगा गूगल, बिहार सरकार ने समझौते को दी मंजूरी

    बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार ने शिक्षकों की शिक्षण क्षमताओं को बेहतर बनाने के लिए उन्हें कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के उपयोग में प्रशिक्षित करने के मकसद से गूगल के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) को अंतिम रूप दिया है। मुख्यमंत्री पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में राष्ट्रीय शिक्षक दिवस समारोह के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा हम गूगल के साथ एक करार कर रहे हैं ताकि शिक्षकों को इस तरह से प्रशिक्षण दिया जा सके कि वे बेहतर ढंग से पढ़ा सकें। पढ़ाने की गुणवत्ता को बेहतर...

  • कंप्यूटर ट्रेनिंग से एआई ट्रेनिंग तक

    इतिहास अपने को दोहरा रहा है। राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री रहते कंप्यूटर क्रांति या व्यापक रूप से कहें तो संचार क्रांति की बुनियाद रखी। उस क्रांति की अंत परिणति यह हुई कि भारत 21वीं सदी में पहुंचा तो हर काम कंप्यूटर पर करने लगा लेकिन कंप्यूटर बनाना उसके लिए मुश्किल ही रहा। जैसे तैसे कुछ कंपनियों ने कंप्यूटर बनाना शुरू कर दिया लेकिन कंप्यूटर का दिमाग यानी उसका ऑपरेटिंग सिस्टम भारत नहीं बना सका। इसी तरह सोशल मीडिया क्रांति में भी भारत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का उपयोक्ता बना रहा। हम गर्व से कह सकते हैं कि भारत में सारे सोशल...

  • सैमसंग भारत में 20,000 युवाओं को एआई का प्रशिक्षण देगी

    दक्षिण कोरियाई इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने भारत के 10 राज्यों में 20,000 युवाओं को कृत्रिम मेधा (एआई) का प्रशिक्षण देने का लक्ष्य तय किया है। सैमसंग इंडिया ने बयान में कहा कि यह प्रशिक्षण उसके प्रमुख कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम ‘सैमसंग इनोवेशन कैंपस’ (एसआईसी) के 2026 संस्करण के तहत दिया जाएगा। इस कार्यक्रम का मकसद युवाओं को एआई जैसे क्षेत्रों में उद्योग की जरूरत के मुताबिक कौशल प्रदान करना है। कंपनी ने कहा कि 2026 का यह संस्करण ‘इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर स्किल्स काउंसिल ऑफ इंडिया’ (ईएसएससीआई) और ‘टेलीकॉम सेक्टर स्किल काउंसिल’ (टीएसएससी) के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। Also Read...