air force

  • असम के जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान क्रैश, भारतीय वायु सेना के पांच कर्मियों की मौत

    असम के जोरहाट में शनिवार को लैंडिंग के बाद भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के एएन-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट में आग लग गई। इसके बाद एयरबेस पर इमरजेंसी उपाय शुरू किए गए। शुरुआती रिपोर्टों से पता चला है कि यह दुर्घटना विमान के लैंड करने के तुरंत बाद हुई। विमान से आग की लपटें और घना धुआं निकलता देखा गया। एयरपोर्ट और भारतीय वायुसेना की इमरजेंसी टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। विमान को कितना नुकसान हुआ है और किसी के हताहत होने के बारे में तुरंत कोई जानकारी नहीं मिल पाई। भारतीय वायु सेना ने...

  • वायुसेना को मिलेंगे नए राफेल विमान, 3.60 लाख करोड़ रुपए के रक्षा प्रस्तावों को मंजूरी

    रक्षा मंत्रालय की एक अहम बैठक में मल्टी-रोल फाइटर एयरक्राफ्ट राफेल की खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। इसके साथ ही भारतीय वायुसेना को नए राफेल लड़ाकू विमान मिलने का रास्ता साफ हो गया है। राफेल विमान का यह सौदा फ्रांस के साथ होना है। इस बैठक में करीब 3.60 लाख करोड़ रुपए के रक्षा खरीद प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई है।  इस फैसले से तीनों सेनाओं की लड़ाकू क्षमता और तैयारियों में बड़ा इजाफा होगा। नई दिल्ली में गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल (डीएसी) की यह बेहद महत्वपूर्ण...

  • राजस्थान के चूरू में वायुसेना का फाइटर जेट क्रैश

    राजस्थान के चूरू जिले के रतनगढ़ तहसील में बुधवार दोपहर भारतीय वायुसेना का एक जगुआर फाइटर जेट क्रैश हो गया। इस हादसे में सेना के दो पायलट के शहीद होने की आशंका जताई जा रही है।   रक्षा सूत्रों के अनुसार, यह विमान सूरतगढ़ बेस से उड़ान भरने के बाद भनोदा गांव के पास एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए वायुसेना ने जांच शुरू कर दी है। हादसा दोपहर करीब 1:25 बजे हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने आसमान में तेज धमाके की आवाज सुनी, जिसके बाद आग और धुएं का गुबार दिखाई...

  • सेना और वायु सेना प्रमुख तेजस में उड़े

    नई दिल्ली। थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने रविवार को लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान भरी। यह पहली बार है जब दो सेनाओं के प्रमुखों ने एक साथ स्वदेशी लड़ाकू विमान  में उड़ान भरी है। बेंगलुरु में एयरो इंडिया 2025 की शुरुआत से एक दिन पहले दोनों सेना प्रमुख तेजस लड़ाकू विमान में उड़े। गौरतलब है कि एयरो इंडिया 2025 कार्यक्रम 10 फरवरी से 14 फरवरी तक चलेगा। उड़ान के बाद थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने इस अनुभव को अपने जीवन का सबसे अच्छा पल बताया। उन्होंने यह...