लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान वापस लौटा
नई दिल्ली। एयर इंडिया के विमानों की गड़बड़ी का सिलसिला जारी है। लंदन जा रहा एयर इंडिया का एक विमान सात घंटे तक हवा में रहने के बाद वापस दिल्ली लौट गया। नई दिल्ली से लंदन जा रहा यह विमान सात घंटे हवा में रहने के बाद तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली लौट गया। बताया जा रहा ह कि विमान ने गुरुवार की सुबह छह बजे दिल्ली से उड़ान भरी थी। करीब चार घंटे बाद सऊदी अरब के एयरस्पेस में विमान को लौटाने का फैसला किया गया। करीब सात घंटे हवा में रहने के बाद दोपहर करीब साढ़े 12 बजे...