राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान वापस लौटा

नई दिल्ली। एयर इंडिया के विमानों की गड़बड़ी का सिलसिला जारी है। लंदन जा रहा एयर इंडिया का एक विमान सात घंटे तक हवा में रहने के बाद वापस दिल्ली लौट गया। नई दिल्ली से लंदन जा रहा यह विमान सात घंटे हवा में रहने के बाद तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली लौट गया। बताया जा रहा ह कि विमान ने गुरुवार की सुबह छह बजे दिल्ली से उड़ान भरी थी। करीब चार घंटे बाद सऊदी अरब के एयरस्पेस में विमान को लौटाने का फैसला किया गया।

करीब सात घंटे हवा में रहने के बाद दोपहर करीब साढ़े 12 बजे विमान वापस दिल्ली पहुंचा। बताया जा रहा है कि उड़ान के दौरान विमान में अजीब आवाजें सुनी गईं। हालांकि, एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि एहतियातन विमान को वापस लौटाया गया। दिल्ली में इसकी जांच की जा रही है। यात्रियों को जल्दी लंदन पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि इसी विमान में 11 दिन पहले 15 मार्च को भी तकनीकी खराबी आई थी।

न्यूयॉर्क से दिल्ली आते समय विमान में सीट नंबर 32 और 33 पर बैठे यात्रियों को फ्लोर के नीचे से तेज कंपन और आवाज महसूस हुई। इससे अचानक उनकी नींद टूट गई। यात्रियों ने तुरंत चालक दल को इसकी जानकारी दी। उस समय विमान आयरलैंड के तट के पास था। पायलट ने तुरंत विमान को शैनन एयरपोर्ट पर डायवर्ट करने का फैसला किया। विमान में करीब तीन सौ लोग सवार थे।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + thirteen =