राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

दिवाली के बाद सबसे प्रदूषित हवा

delhi Pollution

नई दिल्ली। दिवाली के बाद गुरुवार को दिल्ली की हवा सबसे ज्यादा प्रदूषित रही। पराली का जलाया जाना कम हो गया है लेकिन दिल्ली में प्रदूषण कम नहीं हुआ। गुरुवार को राजधानी दिल्ली के कम से कम 10 जगहों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई चार सौ से ऊपर दर्ज किया गया। चार सौ से ऊपर एक्यूआई को खतरनाक माना जाता है। गुरुवार को औसत एक्यूआई भी साढ़े तीन सौ से ऊपर रहा, जो बेहद खराब श्रेणी है।

गुरुवार की शाम पांच बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई साढ़े तीन सौ दर्ज किया गया। हालांकि दिल्ली के 59 निगरानी केंद्रों में से कम से कम 10 केंद्रों पर औसत एक्यूआई चार सौ ऊपर दर्ज किया गया। रोहिणी में सबसे ज्यादा 475 और आईआईटी दिल्ली के पास 472 एक्यूआई दर्ज किया गया। गौरतलब है कि दिवाली के अगले दिन औसत एक्यूआई 376 दर्ज किया गया। उसके बाद इसमें कमी आई। गुरुवार को औसत एक्यूआई 350 रहा, जो उस दिन के बाद का सबसे ज्यादा औसत है।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment