राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

दो लापता एसपीओ के शव मिले

जासूसी

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ के एक शिविर के बाहर लगे नाके पर गोलीबारी के बाद अब गुरुवार की सुबह तो लापता एसपीओ के शव बरामद हुए। ये दोनों स्पेशल पुलिस ऑफिसर यानी एसपीओ बुधवार की शाम को किश्तवाड़ जिले के मारवाह के जंगल में लापता हुए थे। गुरुवार की सुबह जम्मू-कश्मीर पुलिस को दोनों के शव मिले।

दोनों शव गोलियों से छलनी हैं। उनके पास 60 राउंड वाली एक इंसास राइफल और 50 राउंड वाली एक 303 राइफल थी। दोनों के ही हथियार गायब हैं। बताया गया है कि दोनों सेना के जवानों के साथ इलाके में सर्चिंग के लिए गए थे। जब वे लापता हुए थे, तब जंगल से फायरिंग की आवाजें भी सुनाई दी थीं। मरने वालों की पहचान रशपाल कुमार और बाबी चंद के रूप में हुई है।

यह भी बताया गया है कि दोनों एसपीओ के लापता होने के दौरान इसी इलाके में एयरटेल नेटवर्क सेवाएं बाधित होने की जानकारी भी सामने आई थी। तभी पहले दोनों के मोहाइल पर कॉल जा रही थी। लेकिन बाद में अचानक कॉल बंद हो गई। गौरतलब है कि एयरटेल कंपनी ने इसी साल 10 मार्च को मरवाह इलाके में पहली बार मोबाइल नेटवर्क सेवा शुरू की थी। बहरहाल, पिछले महीने 15 अक्टूबर को एक एसपीओ बशीर अहमद किश्तवाड़ के त्रिगाम स्थित पुलिस पिकेट से सर्विस राइफल के साथ लापता हुए थे। अगले दिन 16 अक्टूबर को उनका शव त्रिगाम के जंगल में एक नाले के पास गड्ढे में दबा मिला।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment