एयर इंडिया के एक और विमान में आई तकनीकी खराबी, अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट कैंसिल
अहमदाबाद विमान हादसे के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट में लगातार तकनीकी खामियां मिल रही हैं। इस बीच, अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एयर इंडिया की एक और फ्लाइट रद्द हो गई है। जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया फ्लाइट के उड़ान से कुछ घंटे पहले ही उसमें तकनीकी खराबी का पता चला था। इसके बाद एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआई 159 को रद्द कर दिया गया। यह फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन के लिए मंगलवार दोपहर 1:10 बजे रवाना होने वाली थी, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट रद्द कर दी गई। पता चला है कि एयर इंडिया की फ्लाइट...