विमानन कंपनियों के सामने सरकार का सरेंडर
यह बड़े कमाल की बात है कि एक हफ्ते पहले केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि वह विमानों का किराया तय करने के नियम बना रही है और जल्दी ही उसे अधिसूचित किया जाएगा। असल में सुप्रीम कोर्ट ने कई मौकों पर विमानों के बढ़ते किराए को लेकर चिंता जताई थी। नागरिक समूह तो काफी समय से यह मुद्दा उठा रहे हैं। तभी जब सरकार ने कहा कि वह किराए को विनियमित करने के लिए नए नियम ला रही है तो ऐसा लगा कि सरकार विमान किराए को नियंत्रित करने के नियम बनाएगी। ऐसे नियम लाए जाएंगे, जिनसे...