करण जौहर ने अपने एयरपोर्ट लुक से सभी काे चौंकाया
मुंबई। हाल ही में निर्देशक वासन बाला के बयान पर अपनी सफाई देने वाले फिल्म निर्माता करण जौहर (Karan Johar) ने फैंस को अपने एयरपोर्ट लुक से हैरान कर दिया। करण जौहर को छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट मुंबई में देखा गया। वह हमेशा से अलग सफेद कुर्ता और प्लाजो में नजर आए। फिल्म निर्माता ने अपने लुक को सनग्लास और हैंडबैग के साथ पूरा किया। सोशल मीडिया पर करण जौहर को अपने इस नए लुक लिए मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। एक इंटरनेट यूजर ने लिखा इन्हें मिडलाइफ क्राइसिस (Midlife Crisis) हो गया है। दूसरे ने लिखा बॉलीवुड के लोगों के...