केंद्रीय पर्यवेक्षक की रीलबाजी से क्या हुआ?
उत्तर प्रदेश के आईपीएस अधिकारी और कथित इनकाउंटर स्पेशलिस्ट अजयपाल शर्मा को केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर पश्चिम बंगाल भेजा गया था। खबरों में बताया गया कि उनका नाम पहले सूची में नहीं था। लेकिन बाद में खासतौर से उनको भेजा गया और उनकी ड्यूटी लगाई गई दक्षिण 24 परगना के फालता इलाके में। अजयपाल शर्मा ड्यूटी पर रिपोर्ट करते ही दनदनाते हुए फालता पहुंचे और एक जबरदस्त रील बनवाई। वह रील बहुत वायरल हुई। वह लंबी वीडियो थी, जिसमें कई तरह के तमाशे थे। उन्होंने फालता में तृणमूल कांग्रेस के मौजूदा विधायक और उम्मीदवार जहांगीर खान का नाम लेकर...