शादी के सिर्फ तीन दिन बाद सेट पर लौटीं आकांक्षा रंजन
अभिनेत्री आकांक्षा रंजन शादी के महज तीन दिन बाद ही अपने काम पर लौट आयीं। नई-नई शादी की खुशियों और व्यस्त वर्क कमिटमेंट्स के बीच आकांक्षा ने ब्राइडल मेहंदी के साथ अपनी प्रोफेशनल जिम्मेदारियां भी बखूबी निभायीं। आकांक्षा का पहला पड़ाव 31 लेबल्स की पहली 'द क्यूरेटर्स टेबल' रही। फैशन इंडस्ट्री के प्रभावशाली चेहरों और टेस्टमेकर्स को एक साथ लाने वाली इस क्लोज्ड-डोर गैदरिंग को क्रिएटिव माइंड्स की एक खास और अंतरंग मुलाकात के तौर पर तैयार किया गया था। आकांक्षा ने इस खास आयोजन की झलक सोशल मीडिया पर साझा किये गये एक वीडियो के जरिए अपने प्रशंसकों को...