Akasa Air

  • अकासा एयर का बेड़ा हुआ 40 विमानों का

    नवोदित विमान सेवा कंपनी अकासा एयर के बेड़े में शुक्रवार रात 40वां विमान शामिल हो गया। एयरलाइंस ने शनिवार को बताया कि पंजीकरण संख्या वीटी-वाईबीक्यू वाला बेड़े का नया सदस्य बोइंग 737 मैक्स 8-200 विमान है। बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 03 जुलाई की रात विमान की लैंडिंग हुई। कैलेंडर वर्ष 2026 में अकासा के बेड़े में अब तक नौ नये विमान शामिल हो चुके हैं। अगस्त 2022 में परिचालन शुरू करने के बाद चार साल के भीतर कंपनी ने 40 विमानों का बेड़ा तैयार करने की उपलब्धि हासिल की है। अकासा ने साल 2030 तक दुनिया की...

  • नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अकासा एयर की उड़ानें शुरू

    अकासा एयर ने मंगलवार से नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से वाणिज्यिक उड़ान संचालन (कॉमर्शियल ऑपरेशन) शुरू कर दिया, और इसके साथ ही यह इस नए हवाई अड्डे से सेवाएं शुरू करने वाली शुरुआती विमानन कंपनियों में शामिल हो गई है।  एयरलाइन ने नोएडा से नवी मुंबई और बेंगलुरु के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू की है। यह उसके नेटवर्क विस्तार की रणनीति में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है और इससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में उसकी मौजूदगी और मजबूत होगी। पहली फ्लाइट सुबह 7:25 बजे नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुई और सुबह 9:35 बजे नोएडा अंतरराष्ट्रीय...