नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अकासा एयर की उड़ानें शुरू
अकासा एयर ने मंगलवार से नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से वाणिज्यिक उड़ान संचालन (कॉमर्शियल ऑपरेशन) शुरू कर दिया, और इसके साथ ही यह इस नए हवाई अड्डे से सेवाएं शुरू करने वाली शुरुआती विमानन कंपनियों में शामिल हो गई है। एयरलाइन ने नोएडा से नवी मुंबई और बेंगलुरु के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू की है। यह उसके नेटवर्क विस्तार की रणनीति में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है और इससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में उसकी मौजूदगी और मजबूत होगी। पहली फ्लाइट सुबह 7:25 बजे नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुई और सुबह 9:35 बजे नोएडा अंतरराष्ट्रीय...