अक्षय ओबेरॉय के करियर का टर्निंग पॉइंट रही ‘फाइटर’
फिल्म इंडस्ट्री में कलाकारों को कौन-सा प्रोजेक्ट लोकप्रियता दिला दें, ये कहना मुश्किल होता है। कुछ ऐसा ही हुआ अभिनेता अक्षय ओबेरॉय के साथ जिन्होंने लंबे समय तक पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत की, लेकिन लोकप्रियता उन्हें तब मिली, जब फिल्म साल 2024 में 'फाइटर' रिलीज हुई। यह फिल्म उनके करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुई। अक्षय ओबेरॉय के कहा 'फाइटर' ने मेरे करियर को एक नया मोड़ दिया। यह फिल्म एक ऐसा अनुभव था, जिसने मुझे अंदर से मजबूत किया। इस फिल्म के बाद मुझे यह एहसास हुआ कि मैंने अभिनय का रास्ता क्यों चुना था। 'फाइटर'...