‘धुरंधर’ के बाद अक्षय खन्ना का ‘महाकाली’ में शुक्राचार्य अवतार
'हनु-मान' की जबरदस्त सफलता के बाद फिल्ममेकर प्रशांत वर्मा अपने बहुप्रतीक्षित सिनेमाई यूनिवर्स के अगले अध्याय के साथ दर्शकों को एक नई दुनिया में ले जाने के लिए तैयार हैं। हाल ही में आरकेडी स्टूडियोज ने एक रहस्यमयी पोस्ट साझा करते हुए लिखा, "24 अगस्त - द एंड बिगिन्स।" ऐसे में माना जा रहा है कि 24 अगस्त को 'महाकाली' से अक्षय खन्ना का शुक्राचार्य के रूप में दिलचस्प अवतार सामने आएगा। यह झलक इस बहुप्रतीक्षित भारतीय पौराणिक सिनेमाई स्पेक्टेकल की पहली आधिकारिक झलक हो सकती है। अपने चुने हुए किरदारों से लगातार दर्शकों को चौंकाने के लिए पहचाने जाने...