Alana King

  • अलाना किंग फिर बनीं दुनिया की नंबर एक वनडे गेंदबाज

    ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की स्पिन गेंदबाज अलाना किंग वनडे में एक बार फिर दुनिया की नंबर एक गेंदबाज बन गई हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन का इनाम अलाना को आईसीसी की जारी ताजा वनडे रैंकिंग में मिला है।  अलाना किंग ने मार्च में नंबर एक गेंदबाज की पोजीशन को हासिल किया था। हालांकि, कुछ हफ्तों बाद ही सोफी एक्लेस्टोन ने उनकी बादशाहत को खत्म कर दिया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के तीसरे वनडे मुकाबले में अलाना ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर के स्पेल में सिर्फ 19 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे। इस स्पेल में...

  • अलाना किंग की घातक गेंदबाजी, ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया

    ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज दौरे की समाप्ति जीत के साथ की है। बस्सेटेरे में खेले गए तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया की जीत में लेग स्पिनर अलाना किंग की करिश्माई गेंदबाजी की अहम भूमिका रही।  वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था जो गलत साबित हुआ। पूरी टीम 35.4 ओवर में 136 रन पर सिमट गई। वेस्टइंडीज को शुरुआत अच्छी मिली थी। कप्तान हेले मैथ्यूज और  डिएंड्रा डॉटिन ने पहले विकेट के लिए 38 रन जोड़े...