अलास्का में क्या होगा?
रूस की शर्तों के मुताबिक ट्रंप ने समझौता किया, तो यूक्रेन का भूगोल बदल जाएगा। साथ ही यूरोप विश्व शक्ति संतुलन में अप्रसांगिक हो जाएगा। वैसा समझौता करना असल में दो बड़ी ताकतों का अपने-अपने प्रभावों क्षेत्रों का बंटवारा करना होगा। आज दुनिया की निगाहें डॉनल्ड ट्रंप और व्लादीमीर पुतिन की शिखर वार्ता पर हैं। क्या इससे यूक्रेन युद्ध रोकने की संभावना बनेगी? ऐसा हुआ, तो वह किन शर्तों पर होगा? शिखर वार्ता के लिए रूसी राष्ट्रपति को अलास्का आमंत्रित करने के ट्रंप के फैसले ने इन प्रश्नों पर उम्मीद और अंदेशे दोनों पैदा किए हैँ। सबसे ज्यादा आशंकाग्रस्त यूक्रेन...