Alexei Navalny death

  • लोगों का मातम, पुतिन का जश्न!

    नवेलनी की मौत के बाद रूस में क्या होगा? या यो कहें कि रूस का क्या होगा? पुतिन पर और पूरी दुनिया पर इसका क्या असर पड़ेगा? हालिया रपटों के मुताबिक रूस दो फांक हो गया है। भौगोलिक दृष्टि से नहीं - जो वैसे भी नहीं हो सकता क्योंकि रूस के अधिकांश हिस्से पर पुतिन का कड़ा नियंत्रण है। रूस के दो टुकड़े इस अर्थ में हो गए हैं कि एक हिस्से में नवेलनी की मौत का जश्न मनाया जा रहा है तो दूसरा हिस्सा मातम और सदमें में है। जो हिस्सा ख़ुशी से फूला नहीं समा रहा वह शायद...

  • हत्यारे भी होते हैं राष्ट्रपति!

    और प्रमाण व्लादिमीर पुतिन हैं। वह चेहरा, जो 1999 से रूस का सर्वशक्तिमान शासक है। सोचें, 25 वर्षों से राज है फिर भी मन ही मन इतना आतंकित जो जेल में बंद विपक्षी नेता एलेक्सी नवेलनी को मरवा कर माना। क्यों? इसलिए कि जो व्यक्ति जितना सर्वशक्तिमान शासक होता है वह उतना ही डरपोक, भयाकुल होता है। हमेशा असुरक्षा में जीता है। सुरक्षा के अपने अभेद किले बनाता है। बावजूद वह दिमाग में निर्वासित, जेल में बंद विरोधी नेताओं या अपने ही कैबिनेट के लोगों तक पर शक-सुबहा किए रहता है। पुतिन इस मनोवृत्ति के फिलहाल नंबर एक उदाहरण हैं।...