कमल हासन से लेकर अल्लू अर्जुन तक, साउथ स्टार्स ने दी नए साल की बधाइयां
नए साल के मौके पर फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारे अपने फैंस और फॉलोअर्स को सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। हर कोई इस मौके पर अपनी पुरानी गलतियों से सीखने और खुद को बेहतर बनाने का संकल्प करता है। बॉलीवुड, तमिल और तेलुगु फिल्मों के सितारे भी इस मौके को व्यक्तिगत और सकारात्मक संदेश देने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। इस बार कई बड़े सितारों ने अपने शब्दों के जरिए न केवल शुभकामनाएं दीं, बल्कि अपने फैंस के प्रति आभार और जिंदगी के अनुभवों को भी साझा किया। अभिनेता, निर्माता और सांसद कमल हासन ने सोशल...