Alpha

  • ‘ऐल्फा’ में बॉबी देओल के डी-एजिंग ने बटोरी सुर्खियां

    यश राज फिल्म्स की आलिया भट्ट और शर्वरी अभिनीत एक्शन फिल्म 'ऐल्फा' में अभिनेता बॉबी देओल के डी-एजिंग इफेक्ट की हर ओर चर्चा हो रही है। फिल्म में बॉबी के युवा लुक को वायआरएफ के इन-हाउस वायएफएक्स स्टूडियोज़ ने अत्याधुनिक तकनीक की मदद से तैयार किया है। दुनियाभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही इस फिल्म ने अब तक 92.75 करोड़ रुपये से अधिक की वैश्विक कमाई की है। फिल्म के एक महत्वपूर्ण हिस्से में बॉबी देओल को उनकी शुरुआती फिल्मों 'सोल्जर', 'गुप्त' और 'बरसात' के दौर के युवा रूप में दिखाया गया है, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा है।...

  • ‘अल्फा’ ने पहले सप्ताहांत में 57 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की

    आलिया भट्ट और शरवरी अभिनीत फिल्म ‘अल्फा’ ने रिलीज के पहले सप्ताहांत में दुनियाभर के सिनेमाघरों की टिकट खिड़की पर 57.60 करोड़ रुपये की कमाई की। निर्माताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी। शिव रवैल के निर्देशन में बनी और यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) द्वारा निर्मित "अल्फा", इस स्टूडियो की जासूसी कहानियों पर आधारित फिल्मों की श्रृंखला की पहली ऐसी फिल्म है जिसमें मुख्य भूमिकाएं महिला कलाकारों ने निभाई हैं। निर्माताओं ने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर पोस्ट साझा कर फिल्म की कमाई के आंकड़े जारी किए। पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘अल्फा’ के हमारे दर्शकों के लिए ‘अल्फा-प्यार’। एक्शन, संगीत और...

  • ‘ऐल्फा’ की निर्माण झलक में दिखा आलिया-शर्वरी का दम

    यश राज फिल्म्स ने अपनी आगामी फिल्म ‘ऐल्फा’ की निर्माण-प्रक्रिया से जुड़ा एक विशेष वीडियो जारी किया है, जिसमें अभिनेत्रीआलिया भट्ट और शर्वरी फिल्म के चुनौतीपूर्ण मारधाड़ वाले दृश्य स्वयं करती नजर आ रही हैं। वायआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला प्रधान फिल्म ‘ऐल्फा’ के इस विशेष वीडियो में दोनों अभिनेत्रियों की कड़ी मेहनत, प्रशिक्षण और समर्पण की झलक दिखाई गई है। वीडियो में आमने-सामने की लड़ाई, गोलीबारी, चाकूबाजी और बड़े पैमाने पर फिल्माए गए जोखिमभरे करतबों को अंजाम देने की प्रक्रिया को दर्शाया गया है। फिल्म के निर्देशक शिव रवैल ने बताया कि इन कठिन दृश्यों के लिए आलिया...

  • ‘अल्फा’ का दमदार टीजर रिलीज: आलिया को 18वें जन्मदिन पर मिला पहला मिशन

    यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की अगली बड़ी फिल्म 'अल्फा' को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता बनी हुई थी। खास बात यह है कि यह स्पाई यूनिवर्स की पहली ऐसी फिल्म है, जिसकी कहानी एक महिला जासूस के इर्द-गिर्द घूमती है। मेकर्स ने आखिरकार फिल्म का पहला टीजर रिलीज कर दिया गया है।  करीब एक मिनट 55 सेकेंड्स का यह टीजर एक्शन, सस्पेंस, इमोशन्स और बड़े मिशन की झलकियों से भरपूर है। टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई है और दर्शक आलिया भट्ट के नए अवतार की तारीफ कर रहे हैं। टीजर...