पूर्व क्रिकेटर अमनप्रीत सिंह गिल का 36 वर्ष की उम्र में निधन
पंजाब के पूर्व क्रिकेटर अमनप्रीत सिंह गिल का 36 वर्ष की उम्र में चंडीगढ़ में निधन हो गया है। उनके निधन से घरेलू क्रिकेट जगत में दुख की लहर है। वह एक मिडियम पेसर थे। गिल ने भारत के कई बड़े क्रिकेटरों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया था और उन्हें पंजाब क्रिकेट का समर्पित और विनम्र खिलाड़ी माना जाता था। गिल ने अपने करियर में पंजाब की ओर से छह फर्स्ट क्लास मैच खेले थे। वे इंडियन प्रीमियर लीग के पहले संस्करण में किंग्स इलेवन पंजाब का भी हिस्सा रहे थे। खेल से संन्यास के बाद भी वे क्रिकेट...