अमरिंदर सिंह की मौजूदगी खास थी
क्या पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह तीन महीने बाद होने वाले पंजाब चुनाव से पहले कोई जोखिम ले सकते हैं? य़ह बड़ा सवाल है। एक बार अपनी पार्टी का भाजपा में विलय करने के बाद वे पार्टी छोड़ने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं। इसके कई कारण बताए जा रहे हैं, जिनमें एक कारण केंद्रीय एजेंसियों की जांच का भय भी है। गौरतलब है कि उनकी पत्नी और पूर्व केंद्रीय मंत्री परनीत कौर के खिलाफ जांच चल रही है। कहा जा रहा है कि उनके बेटे को लेकर भी कोई मामला है। लेकिन एक एडवांटेज यह है...