अंबेडकर धाम और मूर्तियों पर छतरी
ज्यादा समय नहीं बीता है, दिसंबर 2023 में भाजपा के दूसरे सबसे बड़े नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में कहा था, ‘अभी एक फैशन हो गया है अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर… इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता’। इस बयान पर बड़ा विवाद हुआ। कई लोगों ने कहा कि अमित शाह ने अंबेडकर का अपमान किया है तो दूसरी ओर कई लोगों का कहना था कि शाह ने विपक्ष पर तंज किया था कि वे सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए अंबेडकर का नाम लेते हैं और उनके विचारों पर अमल नहीं...