अक्षय खन्ना रातों-रात स्टार नहीं बने, यह बरसों की मेहनत का नतीजा है: अमीषा पटेल
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अमीषा पटेल पिछली बार फिल्म 'गदर 2' में नजर आई थी। अभिनेत्री ने हाल ही में आईएएनएस से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अभिनेता अक्षय खन्ना के अभिनय की तारीफ की। अभिनेत्री ने बताया, "अक्षय खन्ना के साथ डेब्यू फिल्म हिमालय पुत्र के लिए पहले मेरे लिए माता-पिता से कहा गया था, लेकिन उस दौरान मैं अमेरिका में पढ़ाई कर रही थी और मैं बहुत युवा थी। ज्यादा फिल्मों में दिलचस्पी भी नहीं थी। इसलिए मैंने वह प्रस्ताव ठुकरा दिया था। हालांकि, किस्मत ने मुझे बाद में अक्षय के साथ दो फिल्में करने का मौका दिया...