आईसीसी रैंकिंग: ‘नंबर-1’ ऑलराउंडर बनीं अमेलिया केर
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने मंगलवार को महिलाओं की ताजा रैंकिंग जारी की है, जिसमें न्यूजीलैंड की स्टार अमेलिया केर ने टी20 ऑलराउंडर्स की लिस्ट में एक बार फिर शीर्ष स्थान अपने नाम कर लिया है। अमेलिया टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से कुछ दिन पहले ही केर टॉप पोजीशन पर लौटी हैं, जबकि वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज दूसरे नंबर पर खिसक गई हैं, जो आयरलैंड में हाल ही में हुई ट्राई-सीरीज के आखिरी मैच में नहीं खेली थीं। न्यूजीलैंड की कप्तान के टॉप पर पहुंचने के बावजूद, ऑलराउंडर चार्ट में टॉप पर रहने की होड़ कड़ी बनी हुई...