ट्रंप हर अमेरिकी को बांटेंगे पांच हजार डॉलर
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि नवंबर के मिडटर्म चुनाव में अगर रिपब्लिकन पार्टी प्रतिनिधि सभा और सीनेट, दोनों में बहुमत बरकरार रखती है, तो हर बालिग अमेरिकी को पांच हजार डॉलर यानी करीब 4.76 लाख रुपए दिए जाएंगे। डलास में रिपब्लिकन कन्वेंशन को संबोधित करते हुए ट्रंप ने यह बयान दिया। उन्होंने इसे ‘ट्रंप डिविडेंड’ नाम दिया और कहा कि यह अमेरिका की ‘आर्थिक ताकत और सफलता’ की वजह से दिया जाएगा। राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी कहा कि डिविडेंड की रकम अमेरिका में ही खर्च करनी होगी। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि इसके...