मंगल पांडेय और मालवीय एडजस्ट किए गए
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की टीम की घोषणा हुई तो उसमें चौंकाने वाली बातें बहुत कम थी। लेकिन दो नेताओं को टीम से बाहर कर दिए जाने पर सबसे ज्यादा चर्चा हुई थी। भाजपा की बदनाम आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय को हटा दिया गया था और आईटी सेल का नाम बदल दिया गया था। उनकी जगह दीपक म्हस्के को सोशल मीडिया सेल का प्रमुख बनाया गया था। दूसरा हैरान करने वाला मामला मंगल पांडेय का था। उनको बिहार सरकार में मंत्री नहीं बनाया गया था तब इस बात की चर्चा थी की संगठन में कोई बड़ी...