Ampox

  • जाम्बिया में एमपॉक्स से दूसरी मौत की पुष्टि

    दक्षिणी अफ्रीकी देश जाम्बिया में एमपॉक्स बीमारी से दूसरी मौत की पुष्टि हुई है। अब तक देश में इस बीमारी के कुल 49 मामले सामने आ चुके हैं।  स्वास्थ्य मंत्री एलिजा मुचिमा ने गुरुवार को बताया कि जाम्बिया के मुचिंगा प्रांत के मपिका जिले में एमपॉक्स बीमारी से दूसरी मौत हुई है। इस घटना में एक 10 साल का बच्चा भी शामिल है। देश में पिछले साल अक्टूबर में एमपॉक्स से पहला मामला सामने आया था और इसके बाद पिछले महीने इस बीमारी से पहली मौत हुई। मंत्री जी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि देश में 2 अप्रैल...

  • युगांडा में एमपॉक्स के 49 नए मामले सामने आए

    कंपाला। युगांडा में एमपॉक्स के 49 नए मामले सामने आए हैं, जिससे बाद देश में पुष्टि किए गए मामलों की कुल संख्या 145 हो गई है। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि युगांडा की राजधानी कंपाला में बीमारी के 27 नए मामले दर्ज किए गए, जो पिछले सप्ताह पूर्वी अफ्रीकी देश में सबसे अधिक है। मंत्रालय ने पुष्टि की है कि देश के 19 प्रभावित जिलों में अब तक कोई मौत दर्ज नहीं की गई है। युगांडा में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कंपाला में एक बयान में कहा कि वह प्रकोप को रोकने के प्रयासों में देश का समर्थन...